शहर-राज्य

संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएगी कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर।संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों और संदेशों को जन-जन तक प्रसारित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘रविदास कलश वंदन रथ यात्रा’ बुधवार को बिस्कोहर मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंची। संग्रामपुर से शुरू हुई इस यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और श्रद्धा भाव के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा बेलवा, बिस्कोहर, सिकौथा, रोहनी भारी, पूरिया, अहिरौली पड़री, मछलीगांव, बे-मुस्तहकम, चिताही, फलफली और सिकटा गांव से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान गांवों में भक्ति का माहौल देखा गया, जहां ग्रामीणों ने कतारबद्ध होकर कलश का पूजन और वंदन किया। अहिरौली पड़री गांव में श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से कलश की आरती उतारी और अर्चन किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवजी तिवारी, बौद्धाचार्य राम प्रकट बौद्ध, अंगद राज गौतम, आदित्य मिश्रा और डॉ. राजमणि दुबे सहित बड़ी संख्या में नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधानसभा संयोजक व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश पासवान ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय संत रविदास महाराज के समरसता और मानवता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।उन्होंने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को यह कलश वंदन रथ यात्रा इटवा विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा को सफल बनाने में मंडल संयोजक चौधरी प्रसाद, सहसंयोजक विजयपाल शर्मा, रोहित गौतम, जितेंद्र मौर्य, मांगे मौर्य, त्रिभुवन गौतम, घनश्याम मौर्य और सहज राम भारती ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button