पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार चौधरी एवं पूर्व विधायक राजपाल सिंह ने एमएलसी मोहित बेनीवाल का किया भव्य स्वागत

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री मोहित बेनीवाल के स्वागत के लिए क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री विपिन कुमार चौधरी एवं पूर्व विधायक श्री राजपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर मोहित बेनीवाल के पहुंचने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार चौधरी एवं पूर्व विधायक राजपाल सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भाजपा के नारों से गूंज उठा। पूर्व विधायक राजपाल सिंह ने कहा कि मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में संगठन को निरंतर मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्साह भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनके विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ मोहित बेनीवाल का स्वागत किया, वह संगठन के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। मोहित बेनीवाल ने भव्य स्वागत के लिए पूर्व विधायक राजपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार चौधरी तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा परमिंदर सिंह शौरण, अध्यक्ष शौरण खाप, ने की।

