शहर-राज्य

हिंदू युवा वाहिनी एवं साधना सनातन दल ने संयुक्त रूप से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस,किया ध्वजारोहण

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी एवं साधना सनातन दल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया | इस अवसर पर साधना सनातन दल के राष्ट्रीय कार्यालय एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला कार्यालय पर संयुक्त रूप से भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी भास्कर तिवारी ‘रानू’, जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह एवं साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सौरव मौर्य ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया | ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया | इस अवसर पर दोनों संगठनों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति,राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का उत्साह देखने को मिला | राष्ट्रगान के बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मुँह मीठा कराया गया और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं |

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं,बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निरंतर निर्वहन करने का संकल्प है | देश की एकता, अखंडता,संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज एवं राष्ट्र के हित में कार्य करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है | दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक समरसता और मजबूत भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया | 

“तिरंगा हमारी आन,बान और शान है,राष्ट्र सर्वोपरि है और भारत की एकता एवं अखंडता हमारा संकल्प है ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button