शहर-राज्य

भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति द्वारा आयोजित माँ कांवड़ सेवा शिविर

उज्ज्वल रस्तौगी मेरठ

भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति द्वारा आयोजित माँ कांवड़ सेवा शिविर का सस्ठ दिवस समापन अवसर पर समस्त शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा को समर्पित रहा।

इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख श्री राजकुमार मटाले जी, मेरठ विभाग के प्रचारक विनीत कौशल , महानगर बौद्धिक प्रमुख अंकित शर्मा चौधरी अमन सिंह (अध्यक्ष अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा), कुलदीप आर्य (सुप्रसिद्ध कथा व्यास) , तेजपाल तोमर (जाट महासभा), महानगर उपाध्यक्ष भाजपा सीमा श्रीवास्तव सहित अन्य सम्मानित वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति एवं स्नेहिल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

शिविर में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का रुद्राक्ष की माला एवं तुलसी का पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही स्टील के पात्रों में भोजन परोसकर एवं ग्रहण कर प्लास्टिक एवं डिस्पोजल का पूर्ण बहिष्कार करते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा सनातन संस्कृति का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button