शहर-राज्य

बस के आगे कार रोककर चालक से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार बरामद

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ 

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बस के आगे कार रोककर बस चालक के साथ मारपीट करने के मामले में वांछित/नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार थाना बाबूगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0 249/2026, धारा 115(2), 125, 126(2), 351(3) बीएनएस में वांछित/नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में बाबूगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बछलौता रोड से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त नाजिम पुत्र नुसरत अली, निवासी ग्राम अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़।अकदस पुत्र रिफाकत, निवासी ग्राम अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़।शाकिब पुत्र सतार, निवासी ग्राम अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़।शोएब पुत्र उस्मान, निवासी ग्राम अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़।घटना में प्रयुक्त कार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वर्ना कार संख्या DL 4C AY 4217 बरामद की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतान गौतम, उपनिरीक्षक वीरेश कुमार, हेड कांस्टेबल मोनू चौधरी तथा कांस्टेबल संदीप कुमार थाना बाबूगढ़ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button