शहर-राज्य

पानी में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन थाना क्षेत्र में रविवार को पानी में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जगदीश स्वामी मंदिर से करीब 100 मीटर आगे पानी में लोगों ने शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी लोटन पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को पानी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की गई।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव पानी में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button