जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
बांसी/सिद्धार्थनगर। सत्र 2027-28 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित थी।पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 11 से 12 अगस्त 2026 तक त्रुटि सुधार एवं संशोधन विंडो खुली रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थी केवल परीक्षा के माध्यम, वर्ग, लिंग, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित विवरण में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उक्त जानकारी एनके सिंह, प्राचार्य, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर, बांसी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।



