शहर-राज्य
पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने सेवानिवृत्त पाच पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी विदाई

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डियाप्रतापगढ़ ।
पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कुल 05 पुलिस कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह के इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों उ0नि0 श्री रामकृष्ण वर्मा उ0नि0 श्री रामगोपाल उ0नि0 श्री विनोद कुमार चौरसिया उ0नि0 श्री रमेश कुमार मुख्य आरक्षी भीम कुमार को श्रीरामचरितमानस, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं।
समारोह में प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।



