सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर।
सोमवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत कुर्थिया के समीप गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त दुर्घटना में चार व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई ।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे तथा दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई नियमानुसार कराई जा रही है।
मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



