शहर-राज्य

पहासू पुलिस ने 1075 ग्राम गांजा और अवैध चाकू के साथ दो तस्करों को दबोचा।

पहासू/बुलंदशहर,

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पहासू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1075 ग्राम अवैध गांजा, एक अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP-16 AC-6928) बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पहासू पुलिस ने बाघऊ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के समय दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना पहासू पर मुकदमा संख्या 248/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रितिक पुत्र मानिस सिंह, निवासी बापूनगर, खुर्जा जंक्शन थाना खुर्जा नगर तथा उमेश कुमार सोलंकी पुत्र गजराज सिंह, निवासी ग्राम क्योली कला थाना खुर्जा देहात, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रितिक के खिलाफ पहले भी शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उमेश के विरुद्ध इस मामले में कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार, उपनिरीक्षक विकास सिंह, आशुतोष, कांस्टेबल निशांत, संतोष तथा आरक्षी हरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button