शहर-राज्य

जंतर-मंतर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, एसीपी भास्कर वर्मा को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।  नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर कथित बल प्रयोग, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, छात्रों पर लाठीचार्ज तथा अन्य घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसीपी भास्कर वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जंतर-मंतर पर हुई घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि जांच में किसी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की भूमिका कानून के विरुद्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव तरुण जाटव एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बल्लू सीकरी, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष राहुल कलछीना, सम्राट नगर अध्यक्ष शानुज गौतम, दलीप सागर, चमन मास्टर जी, डालचंद तथा ओमप्रकाश निमेष प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button