शहर-राज्य

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं दौड़ लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल, दिया फिटनेस, अनुशासन एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग का संदेश

संतकबीरनगर। 

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना ने  रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड में सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन परीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सुथरी एवं उच्च गुणवत्ता की वर्दी धारण करने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता, कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की पहचान हैं और यही गुण जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक एवं भरोसेमंद छवि स्थापित करते हैं।

परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के महत्व का संदेश दिया। इसके साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव स्वस्थ, सक्रिय एवं ड्यूटी के लिए तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं अनुशासित कार्यप्रणाली बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। साथ ही आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में गार्ड कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button