शहर-राज्य

एसएसबी ने दो बोरी यूरिया खाद, मोटरसाइकिल व एक नेपाली नागरिक को पकड़ा

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

ककरहवा/सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान दो बोरी यूरिया खाद, एक मोटरसाइकिल तथा एक नेपाली नागरिक को पकड़कर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी के अनुसार सूचना के आधार पर सीमा चौकी ककरहवा की गश्ती टीम निरंजनपुर गांव के पास तैनात थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लादकर भारत की ओर से सीमा की तरफ जाता दिखाई दिया। गश्ती दल को देखकर वह मोटरसाइकिल पर लदा सामान छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान सर्वजीत तेली पुत्र पुरुषोत्तम तेली, निवासी मनौरा वार्ड नंबर-4, जिला रुपन्देही (नेपाल) के रूप में बताई। मौके पर तलाशी लेने पर दो बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। एसएसबी ने बरामद यूरिया, मोटरसाइकिल तथा पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग ककरहवा के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खाद, नशीले पदार्थ, मानव तस्करी, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीवों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button