शहर-राज्य

बिस्कोहर-बलरामपुर सीमा पर बीयर से लदा ट्रक पलटा, नगर पंचायत का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में बिस्कोहर-बलरामपुर सीमा पर बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बीयर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नगर पंचायत बिस्कोहर के प्रवेश द्वार से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया। हादसे में नगर पंचायत का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया और आवागमन भी बाधित नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार, ट्रक (यूपी 30 डीटी 8287) में करीब 1400 पेटी बीयर लदी थी, जिसे अलीगढ़ से महाराजगंज ले जाया जा रहा था। चालक नाजिम पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी ग्राम मुजहा, थाना मझिला, जनपद हरदोई ने बताया कि अचानक नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर नगर पंचायत के गेट से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया।
सूचना मिलते ही बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button