शहर-राज्य
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लक्ष्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं एआरपी गीता रावत

मथुरा/बलदेव।निपुण भारत मिशन भारत सरकार की एक प्रमुख शैक्षिक योजना है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बच्चा बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष हो जाए। इसी लक्ष्य की प्राप्ति में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन मिशन निपुण के मुख्य स्तंभ हैं, जो विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लक्ष्यों को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अरतौनी विकास खंड बलदेव जनपद मथुरा में एआरपी गीता रावत द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन किया गया। विद्यालय में स्कूल रेड़ीनेस मेले का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और सीखने की उपलब्धियां का प्रदर्शन किया।



