शहर-राज्य

गिरिराज धाम में वृक्षारोपण महोत्सव 2.0 का शुभारम्भ, तलहटी में रोपे पौधे 

मथुरा/गोवर्धन। गीत संगीत सागर ट्रस्ट (मुंबई) द्वारा “क्लीन तलहटी ग्रीन तलहटी मिशन” के अंतर्गत गिरिराज तलहटी, गोवर्धन में “नमो वृक्षेभ्यः” वृक्षारोपण महोत्सव 2.0 का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम पूज्य गोस्वामी श्रीप्रशान्त कुमार महाराज के मार्गदर्शन में गोविन्द कुण्ड, आन्यौर स्थित तलहटी क्षेत्र में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री लोकेश गर्ग (समृद्धि ज्वैलर्स) उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान नीम, पीपल, वट, कदम्ब, चम्पा, गुलमोहर, अमलतास, जामुन एवं आम सहित विभिन्न छायादार, पुष्पदायी और फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। गोस्वामी श्रीप्रशान्त कुमारजी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में देश-विदेश से आए वैष्णवों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की। आयोजन में वन विभाग गोवर्धन का सहयोग रहा तथा संयोजक पं. दाऊ दयाल शर्मा ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button