महाकाल भैरव वाटिका में धूमधाम से मनाया गया भैरव जन्मोत्सव
मथुरा/गोवर्धन। महाकाल भैरव वाटिका में ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बटुक भैरव जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। महाकाल भैरव वाटिका मंदिर परिसर को भव्य फूलों से सजाकर ब दिव्य रंगोली बनाकर सजाया गया, बाबा भैरवनाथ को अनेक प्रकार के भोग भी लगाए गए, दीपदान भी किया गया। इस अवसर पर भागवत प्रवक्ता गौरव अविरल शास्त्री ने बताया कि भैरवनाथ कलयुग के जागृत देव है, ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि गंगा दशहरा व् बटुक भैरव जयंती के रूप में मनाया जाता है, बटुक भैरव को कल्प काल में सिद्ध व सर्वस्व मनोकामना पूर्व करने वाला कहा गया है, आज के दिन जो बटुक भैरव अष्टक का पाठ करता है, पीपल के नीचे भैरव नाथ के नाम से दीपदान करता है, बाबा के आशीर्वाद से उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।उपस्थित जनों मोहित लवानिया प्रखर शिवराम श्याम बाबू तेज प्रकाश सिंह कान्हा मुकेश ठाकुर खुशीराम सुखदेव रमेश कृष्णा बाबा आदि ने आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।



