शहर-राज्य

हत्या की घटना में संलिप्त बदमाश के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़

जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद।

बुलंदशहर.रविवार की रात्रि को थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0- 329/26 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा अभियुक्त शिवम सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त शिवम सैनी द्वारा बताया गया कि उसने एक अवैध पिस्टल जुगसाना खुर्द वाले रास्ते पर जंगल में छिपाकर रखी है।
आज मंगलवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम अभियुक्त शिवम सैनी की निशानदेही पर पिस्टल बरामदगी हेतु जुगसाना खुर्द के जंगल में पहुँची। इसी दौरान अभियुक्त शिवम सैनी ने मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया तथा बरामद पिस्टल से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश शिवम सैनी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त शिवम सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी मौहल्ला आह्वान कस्बा व थाना जहांगीराबाद का निवासी है। और एक अवैध पिस्टल मय एक खोखा कारतूस व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सुदेश कुमार प्रभारी निरीक्षक उ0नि0 ऋषिपाल उ0नि0 सौरभ का0 रामपाल का0 अंकुर का0 दीपक शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button