शहर-राज्य

पुलिस और वन विभाग की अनदेखी से क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध कटान

बुगरासी/नरसेना क्षेत्र में अवैध कटान का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई खुलेआम की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के सरकारी दावों पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर लकड़ी माफिया बेखौफ होकर प्रतिबंधित पेड़ों को काटने में जुटे हैं। आम की लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनदहाड़े सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही वन विभाग कोई सख्ती दिखा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय मिलीभगत के कारण अवैध कटान का धंधा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध कटान पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button