शहर-राज्य

री-नीट (यूजी) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न

-डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मथुरा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित री-नीट (यूजी)-2026 परीक्षा जनपद में सकुशल, निष्पक्ष, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बीएसए कॉलेज (बाबू शिवनाथ अग्रवाल डिग्री कॉलेज) के ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी एवं ब्लॉक-सी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया।

जनपद में री-नीट (यूजी)-2026 परीक्षा कुल 6 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई। परीक्षा में 3380 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 3066 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 314 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का उपस्थिति प्रतिशत 90.71 दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी ने पूर्व में ही ड्यूटी पर लगाए गए मजिस्ट्रेटों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। परीक्षा की निगरानी एवं सुचारु संचालन हेतु 6 मजिस्ट्रेटों/डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button