शहर-राज्य

डीएम-एसएसपी ने किया गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

मथुरा/गोवर्धन। पावन अधिकमास के दौरान गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं परिक्रमा लगाते हुए मार्ग पर उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने विश्व प्रसिद्ध राधाकुंड पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरियर, बैरिकेडिंग तथा गोताखोरों की तैनाती का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, भंडारों तथा सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि अधिकमास के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार गोवर्धन बृजेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button