शहर-राज्य

निष्प्रयोज्य सोलर लाइट पैनल बने खतरे का कारण, तीन बार बचा हादसा, कभी हो सकता है बड़ा हादसा

मथुरा/बलदेव। नीवरी रोड़ मौहल्ले में बीच बस्ती में वर्षों से बंद पड़े निष्प्रयोज्य सोलर लाइट पैनल के जर्जर ढांचे से स्थानीय लोगों में भय व आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय सीताराम पांडेय, अजय अग्रवाल, सोनू अग्रवाल ने बताया आए दिन सोलर पैनल गिर रहे हैं, किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। हाल में एक पैनल वाहन के ऊपर गिरने से गाड़ी टूटने से बाल-बाल बची , आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

 बंटू पांडेय ,बलराम पांडेय ने बताया यह सोलर लाइट वर्षों से निष्प्रयोज्य है, आठ नौ पैनल लगे थे, आंधी अंधड़ से तीन पैनल टूटकर नीचे गिर चुके हैं। तीनों बार बडा हादसा होने से बाल बाल बचे है, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एक पैनल खतरनाक स्थिति में लटका है, चार अन्य पैनल कमजोर अवस्था में दिखाई दे रहे हैं, जो कभी गिर सकते हैं। यह सोलर लाइट कई वर्षों से बंद है, काफी ऊंचाई पर स्थापित है। इसके नीचे दिनभर राहगीरों का आवागमन बना रहता है। आसपास बच्चे खेलते हैं ,वाहन खड़े रहते हैं, किसी पैनल के गिरने से गंभीर दुर्घटना हो सकती हैं। नगर पंचायत बलदेव को अवगत करा दिया है, कोई कार्यवाही नहीं हुई है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय तन्नु शर्मा,मन्नू शर्मा ,जीतू शर्मा, सोनू पांडेय, श्याम सुंदर अग्रवाल,सुजीत वर्मा, भानू पुजारी आदि ने जिलाधिकारी से संज्ञान लेकर जर्जर सोलर पैनलों को हटवाने व समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button