साइबर धोखाधड़ी की रकम पुलिस ने कराई वापस

स्याना/बुलंदशहर/साइबर धोखाधड़ी से हड़प ली गई रकम स्याना पुलिस ने खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि 3 मार्च को आवेदक अक्षय त्यागी पुत्र विरेन्द्र त्यागी निवासी स्याना ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैंक खाते से कुल 29 हजार 621 रुपये की साइबर धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए उक्त 29,621 रुपये आवेदक अक्ष्य त्यागी के बैंक खाते में वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। सीओ रामकरन सिंह ने नागरिकों को चेताया है कि किसी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा न करें तथा खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरन्त 1930 पर कॉल करें। रकम वापस कराने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह, उपनिरीक्षक ब्रज गोपाल सोलंकी, उपनिरीक्षक आनन्द कुमार दुबे, कांस्टेबल विरीत सरोहा व कृष्ण कुमार कौशिक सम्मिलित रहे।



