अधिकमास मेले के अंतिम चरण में भाजपा नेत्री समाजसेवी पूनम चौधरी एडवोकेट ने तलहटी ने किया प्रसाद वितरण
मथुरा/गोवर्धन। गिरिराज तलहटी गोवर्धन में चल रहे अधिकमास मेले के अंतिम पड़ाव पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।देश के कोने कोने से लाखों की संख्या में भक्त गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के लिए पहुंच रहे हैं।भोर से ही गिरिराज महाराज के जयकरो के साथ श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना कर इक्कीस किलोमीटर लंबी परिक्रमा कर रहे हैं।
अधिकमास के पुण्य अवसर पर परिक्रमा मार्ग में जगह जगह समाजसेवियों और धार्मिक संगठनों द्वारा जल प्याऊ शरबत फल वितरण और भंडारे के आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा में हर कोई अपना योगदान दे रहा है। समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री एडवोकेट पूनम चौधरी द्वारा गोवर्धन तलहटी के आन्यौर परिक्रमा मार्ग में स्थित प्रसिद्ध रामानंद आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान पूनम चौधरी ने स्वयं अपने हाथों से परिक्रमा कर रहे हजारों श्रद्धालु भक्तों को गर्म गर्म पूड़ी आलू की सब्जी का प्रसाद वितरित किया।भंडारे में दूर दराज से आए बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे सभी बड़े ही भाव और श्रद्धा के साथ प्रसाद लेते हुए नजर आए।तो वही प्रसाद पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पूनम चौधरी को आशीर्वाद दिया।इस मौके पर एडवोकेट पूनम चौधरी ने कहा कि गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने वाले हर भक्त में मुझे साक्षात भगवान के दर्शन होते हैं।नर सेवा ही नारायण सेवा है।अधिकमास में की गई सेवा का कई गुना फल मिलता है।मेरा सौभाग्य है कि ठाकुर जी ने मुझे अपने भक्तों की सेवा का अवसर दिया।भंडारे के सफल आयोजन में रामानंद आश्रम के संत महात्माओं का भी विशेष सहयोग रहा।



