शहर-राज्य

सर्राफा बाजार में दिखा बॉलीवुड का रंग, ‘जूनियर अमिताभ’ के डायलॉग ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह’,

पर झूमे लोग

*वेलकम इंडिया हरेन्द्र शर्मा*

हापुड़ जनपद के नगर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को  जूनियर अमिताभ बच्चन के नाम से मशहूर राजकुमार उर्फ अमिताभ सर्राफा कारोबारी सचिन जिंदल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उन्हें देखते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी और सेल्फी लेने की होड़ लग गई।जूनियर अमिताभ राजकुमार उर्फ अमिताभ अपनी हूबहू अमिताभ बच्चन जैसी आवाज, कद-काठी और अंदाज के लिए देशभर में जाने जाते हैं। जिंदल ज्वैलर्स पहुंचने पर सचिन जिंदल सर्राफ ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान  जूनियर अमिताभ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है… तुम्हारे पास क्या है , फिर बोले कि रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह , डायलॉग सुनते ही लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।मीडिया से बातचीत में राजकुमार उर्फ अमिताभ ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ टैलेंट से काम नहीं चलता, यहां नसीब भी चलता है। अमिताभ बच्चन बनना आसान नहीं, लेकिन उनकी प्रेरणा से आज मुझे पहचान मिली है। उन्होंने हापुड़ के लोगों के प्यार के लिए आभार जताया।जूनियर अमिताभ के आने की खबर मिलते ही बाजार में भीड़ जुट गई। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उनके साथ फोटो और सेल्फी ली।सचिन जिंदल सर्राफ ने बताया कि राजकुमार उर्फ अमिताभ निजी कार्यक्रम में हापुड़ आए थे।  वह प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। उनके आने से ग्राहकों और स्टाफ में खासा उत्साह रहा।उल्लेखनीय है कि मूलरूप से मुम्बई के रहने वाले राजकुमार पिछले 20 साल से अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर रहे हैं। आवाज, चलने का अंदाज और डायलॉग डिलीवरी में वह बिल्कुल अमिताभ जैसे लगते हैं। देश-विदेश में सैकड़ों शो कर चुके हैं और कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button