अदिति यादव के खिलाफ भ्रामक पोस्टों पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मथुरा। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अदिति यादव के खिलाफ प्रसारित की जा रही कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्टों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से झूठे और भ्रामक पोस्ट साझा किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य अदिति यादव की सार्वजनिक छवि को धूमिल करना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान पर सीधा प्रहार है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव गौरव पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है तो समाजवादी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर बादल राज बंसल (राष्ट्रीय सचिव), अभिषेक यादव (महानगर महासचिव), रमेश सैनी (अध्यक्ष), सीमा करण (महिला सभा), सुरेश यादव, संजय अग्रवाल, ललित मोहिनी, एडवोकेट स्वरूप शर्मा, एडवोकेट डेविड प्रजापति, एडवोकेट रुपेश यादव, एडवोकेट गोवर्धन सिंह यादव, एडवोकेट महेश उपाध्याय, एडवोकेट दीनदयाल पचौरी (प्रदेश सचिव), दिगंबर सिंह (पीडीए), राज गब्बर (महासचिव), एडवोकेट अंशु यादव, एडवोकेट प्रेमचंद, प्रीतम निषाद, ऋषि पाराशर, एडवोकेट नितिन सैनी, एडवोकेट प्रशांत, मोनू यादव, मुकेश पहलवान, एडवोकेट रमेश पचौरी, जावेद कुरैशी, एडवोकेट विनोद यादव, एडवोकेट सुनील चौधरी, एडवोकेट देवेंद्र यादव, एडवोकेट मंगल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


