शहर-राज्य

शाइनिंग स्टार्स क्लब मेरठ का वार्षिक मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, सदस्यों ने की जमकर मस्ती

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ। शाइनिंग स्टार्स क्लब द्वारा “तेरी मेरी दोस्ती, तेरा मेरा प्यार” थीम पर एक भव्य सभा का आयोजन 22B रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, दोस्ती और मनोरंजन से भरपूर रहा।

सभा की शुरुआत क्लब अध्यक्ष शालू गुप्ता ने बोर्ड मेंबर्स के साथ प्रार्थना कर की तथा पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भी किया। सपना और भावना ने सभी सदस्यों का स्वागत कर कार्यक्रम को यादगार बनाने की शुरुआत की।

मनोरंजन के क्रम में पारुल और प्रियंका ने तंबोला का आयोजन किया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं आशा और शर्मीला द्वारा आयोजित मजेदार गेम्स ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सुषमा और निशा ने सभी को थैंक यू गिफ्ट वितरित किए, जबकि स्वाति ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें विशेष उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम में शैली और सोनिया ने सभी सदस्यों को सम्मानित किया। इसके बाद अर्चना और नीलिमा ने सभी को डांस फ्लोर पर आमंत्रित किया, जहां सदस्यों ने बॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। सभी ने जमकर डांस किया, मस्ती की और यादगार पल साझा किए।

अंत में शालू गुप्ता ने सभी सदस्यों को क्लब के वार्षिक महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर लता, ज्योत्सना, सविता और रूपाली सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

शाइनिंग स्टार्स क्लब की यह सभा दोस्ती, प्रेम और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनी, जिसे सभी ने खूब सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button