शहर-राज्य

विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले मैक्स हॉस्पिटल ने चलाया जागरूकता अभियान

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ के वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 से पहले लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने खास तौर पर सिर और गर्दन के कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सतर्क किया।

मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के हेड एंड नेक ऑन्को सर्जरी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा ने बताया कि तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान और शराब का सेवन सिर और गर्दन के कैंसर का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि कई बार कैंसर शुरुआती चरण में बिना किसी लक्षण के बढ़ता रहता है, लेकिन गर्दन में गांठ, आवाज में बदलाव, निगलने में परेशानी और अचानक वजन घटना जैसे संकेत दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।

अभियान के दौरान डॉक्टरों ने मेरठ के एक 61 वर्षीय मरीज का उदाहरण साझा किया, जिसका पहले कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से इलाज हुआ था, लेकिन कैंसर गर्दन के लिम्फ नोड्स तक फैल गया था। विशेषज्ञों की टीम ने जटिल सर्जरी कर कैंसर प्रभावित हिस्से को सफलतापूर्वक हटाया और मरीज को स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि समय पर पहचान, सही जांच और आधुनिक उपचार तकनीकों के जरिए सिर और गर्दन के कैंसर का सफल इलाज संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तंबाकू सेवन से बचें और किसी भी शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज न करें।

मैक्स हॉस्पिटल की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की भी अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button