शहर-राज्य

पतंजलि वेलनेस सेंटर, मोदीनगर में यूएई के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। पतंजलि वेलनेस सेंटर में आज संयुक्त अरब अमीरात  के प्रतिष्ठित संस्थान ज़ायेद कॉम्प्लेक्स फॉर हर्बल एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ। इस अवसर पर सेंटर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंतजलि वेलनेस सेंटर मोदीनगर के सेवाप्रमुख स्वामी आरोग्य देव जी, सुरेश शर्मा (संचालन प्रमुख – उपाध्यक्ष), सुमन कुमार झा (सीजी एम पंतजलि), चंद्र प्रकाश पाण्डेय बिजनेस एडवाइजर डायरेक्टर सहित अन्य पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। यूएई प्रतिनिधिमंडल में- डॉ. ज़ियाद सालेह बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. घनम अली अल हसनी पारंपरिक चिकित्सा कार्यकारी निदेशक, जायद कॉम्प्लेक्स फॉर हर्बल रिसर्च और डॉ. थेकरा हसन मोहम्मद – निदेशक, औषधि एवं चिकित्सा उत्पाद डॉ. मोहम्मद अल ओलमा शामिल रहे। निदेशक, अनुसंधान एवं प्रयोगशाला विभाग। प्रतिनिधिमंडल ने पंतजलि वेलनेस सेंटर की आयुर्वेदिक चिकित्सा, पंचकर्म, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। अतिथियों ने सेंटर की आधुनिक सुविधाओं एवं भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से प्रभावित होकर इसकी सराहना की। बैठक के दौरान आयुर्वेद, हर्बल चिकित्सा, शोध, क्लिनिकल केयर तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत और यूएई के बीच सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भविष्य में संयुक्त शोध, ज्ञान आदान-प्रदान एवं चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर सकारात्मक विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी अतिथियों ने पंतजलि वेलनेस सेंटर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में सहयोग की आशा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button