शहर-राज्य

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद में भव्यतम रूप से किया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन

माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर उद्बोधन का देखा गया सजीव प्रसारण

राजीव कुमार
दैनिक वेलकम इंडिया
सहारनपुर, दिनांक 11 मई, 2026 (सू0वि0)।
जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के मार्गदर्शन में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु अपर जिला अधिकारी प्रशासन, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, पंचायत राज विभाग ने सामूहिक प्रयास करके सफलतापूर्वक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को व्यापक स्तर पर जनसहभागिता के साथ मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन, पंचायत राज विभाग एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयास से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया।
स्थानीय स्तर पर अनेक जनप्रतिनिधि गण भी इसमें सम्मिलित हुए हैं तथा माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर किए गए उद्बोधन को यू ट्यूब लिंक के माध्यम से ग्राम पंचायत के स्तर पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत के सदस्य ,स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं कि सहभागिता एवं जनसाधारण की प्रतिभागिता से लाखों की संख्या में कार्यक्रम के प्रसारण को देखा और सुना गया है।
कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित मंदिरों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को नोडल अधिकारी तथा विकासखंड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सह नोडल अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में भव्यतम रूप से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिरों के आसपास वृहद सफाई अभियान संचालित किया गया तथा मंदिरों का सौंदर्यीकरण करते हुए विशेष प्रकाश के लिए लाइटिंग कराई गईu का आयोजन 10 मई एवं 11 मई को किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button