शहर-राज्य

2027 में विजय होगी भाजपा की सरकार पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा

हापुड़ ब्यूरो

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ के राजवंश फार्म हाउस में गुरुवार की शाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है। गांव भी अब शहर की तरह दिखाई पड़ते हैं। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सुरेश राणा को किसानों ने पगड़ी पहनाकर, हल देकर, 101 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया।मीडिया से बात करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार कर रही है। राष्ट्रीय लोक दल भी अब एनडीए का हिस्सा है। देश में तेजी से विकास हो रहा है। 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में हापुड़ नवदीप,संदीप,प्रदीप, हापुड़ विधायक विजयपाल आढती,गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया,पूर्व चेयरमेन हापुड़ नगर पालिका परिषद प्रफुल्ल सारस्वत, विकास चौधरी जिला पंचायत सदस्य पति सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button