आध्यात्म

17 सितंबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनेगा बलदेव छठ महोत्सव 

-जीएम नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल के सहयोग से आयोजित होगा बलदेव छठ महोत्सव

मथुरा/गोवर्धन। ब्रजभूमि के प्रसिद्ध दाऊजी महाराज मंदिर, बड़ा बाजार में भगवान बलदेव जी का बलदेव छठ महोत्सव 17 सितंबर को धार्मिक उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। जीएम नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल के सहयोग से आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं।

महोत्सव का शुभारंभ सुबह छह बजे मंगला दर्शन से होगा। सुबह आठ बजे जन्मोत्सव अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा महाप्रसाद और तीन बजे रबड़ी-लड्डू महाभोग का आयोजन होगा।

ब्रज साहित्य परिषद न्यास के तत्वावधान में शाम चार से पांच बजे तक काव्य गोष्ठी होगी। इसके बाद शाम पांच बजे से फूल बंगला दर्शन होंगे। शाम सात बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्रज के प्रसिद्ध कलाकार भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य भगवान बलदेव जी के जन्मोत्सव की धार्मिक परंपरा को श्रद्धा के साथ मनाने के साथ ब्रज की भक्ति, साहित्य और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। सेवायत श्री बृजेंद्र शर्मा और डॉ. बिन्देश कुमार ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान दाऊजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button