शहर-राज्य
हापुड़ की लेडी सिंघम महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने महिलाओं को किया जागरूक

हरेन्द्र शर्मा
हापुड़ जनपद में मिशन शक्ति द्वितीय चरण की हुई शुरुआत, हापुड़ की लेडी सिंघम महिला थाना प्रभारी अरुणा राय 24 घंटे से लगातार पड़ रही बारिश में भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हुई नजर आ रहीं हैं स्कूल समय में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरीं महिला थाना प्रभारी।महिला थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति द्वितीय चरण की शुरुआत को लेकर शहर की गलियों से लेकर सड़कों तक अपनी टीम के साथ मिलकर चलाया अभियान स्कूल आते जाते छोटी मासूम बच्चियों से लिया फीडबैक साथ ही महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबरों और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से दी जानकारी बारिश में अपनी जिम्मेदारी को निभा रही थाना प्रभारी अरुणा राय नजर आ रही।



