शहर-राज्य
अम्बेडकर जयंती में शामिल होने जा रहा युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के रक्शाकला निवासी एक युवक केशवापुर पेट्रोल पंप के पास बच्चे को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना दुधारा क्षेत्र के रक्शाकला निवासी सविन्द्र पुत्र मुन्नर रक्शाकला(18) अपने साथियों के साथ बाइक से सेमरियावां में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था कि केशवापुर पेट्रोल पंप के पास बच्चे को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी सेमरियावां लाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



