शहर-राज्य

स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स में प्रतिभा का दिखा रंगीन अंदाज

जनकल्याणकारी योजनाओं पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत।स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स परास्नातक महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं’ रखा गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके सामाजिक सरोकारों को चित्रों के जरिए प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। किसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को चित्रों में स्थान दिया तो किसी ने गरीबों, किसानों और जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं को अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और विषय को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने की क्षमता ने प्रतियोगिता को खास बना दिया।
प्रतियोगिता के उपरांत स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इफरा खान, पुत्री फारुख खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति साना, पुत्री जगदीश साना द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि यशपाल, पुत्र मदन लाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना की गई।इस अवसर पर कहा गया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ ही उन्हें सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थी किसी विषय को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि भावनाओं और कल्पनाशीलता के साथ समाज के सामने रखने का प्रयास करते हैं।विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया। विद्यार्थियों में पुरस्कार मिलने से उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button