शहर-राज्य

सपा नेता गोल्डी भैया के पिता को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

मथुरा/गोवर्धन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 से 2027 के प्रत्याशी महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के पिता के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके आवास एवं कार्यालय पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, ग्रामीणों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सपा नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में लोगों ने उनके परिवार के साथ खड़े होकर जो संबल दिया है, उसे वह जीवनभर नहीं भूलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button