शहर-राज्य
सपा जिला सचिव व पूर्व प्रधान जगदीश यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगना परसा के पूर्व प्रधान, वरिष्ठ समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जगदीश प्रधान का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व विधानसभा प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह और शोहरतगढ़ वार्ड नंबर 10 के जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी विजय प्रताप सिंह एवं डाक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि जगदीश प्रधान का सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान था और उनके जाने से समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

