शहर-राज्य

श्री हरिहर मंदिर को मुक्त कराने की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब

मुरादाबाद। संभल जनपद स्थित ऐतिहासिक श्री हरिहर मंदिर को मुक्त कराकर उसके भव्य पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला प्रमुख नन्हे चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ता हरथला स्थित उनके निवास पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए संभल के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। इसके बाद जिला प्रमुख नन्हे चौधरी, मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बताया कि संभल में भगवान श्री विष्णु को समर्पित ऐतिहासिक श्री हरिहर मंदिर स्थित है। शिवसेना का दावा है कि मंदिर का निर्माण हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शासनकाल में कराया गया था। संगठन ने आरोप लगाया कि मुगल शासन के दौरान मंदिर पर कब्जा कर उसके स्वरूप में परिवर्तन किया गया।

उन्होंने कहा कि मंदिर की मुक्ति और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर संगठन पिछले करीब 25 वर्षों से शांतिपूर्ण प्रयास कर रहा है। ज्ञापन में मंदिर से संबंधित प्रमाण शिवसेना के सांसदों के पास होने और इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात भी कही गई।

शिवसेना ने राष्ट्रपति से मांग की कि संभल स्थित श्री हरिहर मंदिर को मुक्त कराकर उसका भव्य एवं सम्मानजनक पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि हिंदू समाज की आस्था और भावनाओं का सम्मान हो सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से , राज्य सचिव, रामप्रसाद प्रजापति, मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी, महानगर प्रमुख मुरादाबाद मनोज कुमार,बाबा कुशल सिंह, नितिन वर्मा , रजत शोत्रिय, राकेश कुमार प्रजापति, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश सक्सेना, रोहिताश कश्यप, मंगली सैनी, मोहर सिंह कश्यप ,इंद्रजीत सिंह, मुकेश दिवाकर, दीपक चौधरी, हर्षित अग्रवाल, पुष्पक सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, मोहित रस्तोगी, अंकित पाल बंटी झा, तिलक सैनी, ठाकुरदास सैनी, कपिल देव , शंकर लाल ,सत्यम् कश्यप , उतरेश कुमार ,महेश पंडित, राकेश शर्मा ,एडवोकेट सुभाष चंद्र शर्मा ,लकी चौधरी ,सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button