शहर-राज्य

श्री राधाष्टमी मेले को लेकर जिलाधिकारी और कप्तान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक हुई आयोजित

मथुरा/बरसाना। पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में राधाष्टमी मेले में तैनात सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्रीफिंग के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई को लेकर विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा हुई। डीएम और एसएसपी ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता 

ब्रीफिंग बैठक के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बरसाना मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों ने श्रीजी मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा मार्ग, मुख्य मेला स्थल और पार्किंग क्षेत्रों तक पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और लाउडस्पीकर व्यवस्थाओं को परखा।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों को मार्गों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए, तो वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को महिला सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अलर्ट रहने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button