ग़ाज़ियाबाद

रिवर हाईट्स में भजन संध्या का आयोजन, विधायक संजीव शर्मा ने किया शुभारंभ


गाजियाबाद।  रिवर हाईट्स कांवड़ सेवा संघ के तत्वावधान में रिवर हाईट्स सोसाइटी में पिछले कई दिनों से चल रहे कांवड़ सेवा शिविर एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, सेवा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। शिविर का संचालन सुबोध त्यागी के नेतृत्व में एओए के सदस्यों एवं रिवर हाईट्स कांवड़ सेवा संघ के समर्पित साथियों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में शिविर परिसर में भगवान भोलेनाथ को समर्पित भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने किया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का स्मरण करते हुए कहा कि भक्ति और सद्कर्म मनुष्य को कल्याण एवं मोक्ष के मार्ग पर ले जाते हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से रिवर हाईट्स परिवार सहित समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर सुबोध त्यागी के नेतृत्व में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर विधि-विधान से भगवान शिव को अर्पित किया गया। आयोजन को सेवा, श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया गया। सुबोध त्यागी ने कांवड़ सेवा शिविर में दिन-रात सेवा करने वाले सभी साथियों, शिवभक्तों, कांवड़ियों एवं रिवर हाईट्स परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button