शहर-राज्य
यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पिलखुवा के दो खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

हरेंद्र शर्मा-
हापुड़ जनपद के पिलखुवा के निवासी दो खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप जोकि नोएडा में 4 जून से 7 जून 2026 तक आयोजित हुई थी। इसमें रुद्र कर्दम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रथम स्थान और हर्षित कर्दम ने टीम मेडल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है । जिलाधिकारी कविता मीना ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीत कर हापुड़ जिले का नाम रोशन किया । ये दोनों खिलाड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं।



