शहर-राज्य

 यातायात पुलिस ने  विशेष अभियान चलाकर हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक

संतकबीरनगर। 

बुद्धवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस ने आशीर्वाद मोड़ से लेकर HDFC बैंक मोड़ तक विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाये गये ठेले, अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग/वाहन स्टैण्ड द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया । आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने हेतु बताया गया । साथ ही लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button