मुसलाधार बारिश के चलते सिद्धार्थनगर में आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

- खराब मौसम और तेज बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया।
वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। जिले में मुसलाधार भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने 25 सितंबर शुक्रवार को सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद सिद्धार्थंनगर बीएसए शैलेश कुमार ने जिले के सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी।आदेश के अनुसार, जिले में संचालित परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई नहीं होगी। जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि जिले में भारी वर्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार माना जाएगा।



