Uncategorized
मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट के अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को किया गया सील
मथुरा। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पी.सी.पी.एन.डी.टी. समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम 1994 के नियमों का उल्लंघन करने पर मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट के अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को सील किया गया। आज दिनांक 06 मई 2026 को उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार, नोडल अधिकारी पी.सी.पी.एन.डी.टी. डॉ चित्रेश कुमार निर्मल एवं सदस्य उत्तम चौधरी द्वारा मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर तत्कालिक परिस्थितियों के दृष्टिगत उक्त अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को सील किया गया।


