भारतीय किसान मजदूर मोर्चा ने दिया बैनामा लेखक संघ आंदोलन को अपना समर्थन

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर, (वेलकम इंडिया)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उप निबंधक कार्यालयो में ई पंजीकरण प्रक्रिया को लागू करने के विरोध में बैनामा लेखक संघ द्वारा पिछले 8 दिनों से किए जा रहे धरने प्रदर्शन को भारतीय किसान मजदूर मोर्चा ने दिया अपना समर्थन। गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष डॉ बबली गुर्जर के नेतृत्व में संगठन से जुड़े दर्जनों लोगों ने तहसील पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर डॉ बबली गुर्जर ने कहा कि इस प्रक्रिया को शुरू करने से प्रदेश में लाखों परिवार के सामने जीवन यापन करने का संकट खड़ा जाएगा।
उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फैसले को तत्काल रूप से वापस लिया जाना चाहिए अगर ये फैसला वापस नहीं हुआ तो मोदीनगर,बैनामा,लेखक,संघ के साथियों के साथ मिलकर भारतीय किसान मजदूर मोर्चा सड़क पर उतरने का काम करेगा। धरने को समर्थन देने वालों में मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष डॉ बबली गुर्जर,उपाध्यक्ष जॉनी चौधरी,संरक्षक बीर सिंह एवं प्रेमचंद शर्मा,सचिव जयप्रकाश शर्मा,उत्तम प्रधान,अनिल जोशी, बलबीर भड़ाना,राहुल जाटव, आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे



