शहर-राज्य
बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, नलकूप चोरी का खुलासा कर 2 शातिर चोर गिरफ्तार

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़ जनपद हापुड़ की बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई नलकूप चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 11 कटआउट, 10 केबिल के टुकड़े, कॉपर तार सहित अन्य विद्युत उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान यह सफलता हासिल की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से क्षेत्र में विद्युत उपकरण चोरी की घटनाओं में सक्रिय बताए जा रहे हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



