शहर-राज्य

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों का सम्मान, ऋण वितरण महोत्सव में बांटे गए चेक और प्रमाण पत्र

विजय द्विवेदी

दिनांक 25 जून 2026 प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद बेला प्रतापगढ़ में भव्य स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के जिला प्रबंधक नीरज सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने लाभार्थियों से पीएम स्वनिधि योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ऋण वितरण, डिजिटल भुगतान, वित्तीय साक्षरता और उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों के सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने समय पर ऋण चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडरों की सराहना करते हुए कहा कि नियमित भुगतान करने वाले लाभार्थियों को योजना के तहत क्रमशः प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।महोत्सव में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों का सम्मान, ऋण वितरण महोत्सव में बांटे गए चेक और प्रमाण पत्रविभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर भी लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवेदन किए। कार्यक्रम में मुख्य शाखा प्रबन्धक पंजाब नैशनल बैंक अमित कुमार मेहता, आंनद प्रकाश मौर्या शहर मिशन प्रबंधक, जितेन्द्र कुमार यादव डूडा प्रतापगढ़ सहित राजेश कुमार बिन्द राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़, कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button