शहर-राज्य

पवित्र सावन मास काँवड़ यात्रा व त्यौहार चेहल्लुम के दृष्टिगत शांति समिति (पीस कमेटी) एवं डीजे संचालकों के साथ जनपद के समस्त थानों पर आयोजित की गई बैठक

संतकबीरनगर। 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में पवित्र सावन मास व काँवड़ यात्रा तथा आगामी त्यौहार चेहल्लुम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, शांति समिति के सदस्यों एवं डीजे संचालकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से त्यौहार के संबंध में वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना गया तथा शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । समस्त डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे डीजे की ध्वनि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप ही रखें तथा निर्धारित समय-सीमा के पश्चात डीजे का संचालन पूरी तरह बंद रखें । त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफ़वाह या शांति-व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें।

पुलिस प्रशासन द्वारा सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति व सौहार्द के साथ मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । बैठक के अंत में स्पष्ट किया गया कि नियमों एवं शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button