शहर-राज्य

न्यायालय में लंबित वादों के प्रभावी निस्तारण को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ

हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में माननीय न्यायालय में निर्णित एवं लंबित वादों के निस्तारण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने अभियोजन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए न्यायालयों में विचाराधीन मामलों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी समन्वय के साथ अभियोजन कार्यों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालय में विचाराधीन वादों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button