शहर-राज्य

कोसीकलां में 12 करोड़ की आभूषण चोरी का एडीजी ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

मथुरा। कोसीकलां के जुगल किशोर ज्वैलर्स में हुई करीब 12 करोड़ रुपये की सोने की चोरी का पुलिस ने महज दो दिन में खुलासा करते हुए दो भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 7 किलो सोना और करीब 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

चोरी का खुलासा करते हुए एडीजी एसके भगत ने बताया कि 13 सितंबर को जुगल किशोर ज्वैलर्स में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आगरा और एसएसपी मथुरा ने मौके पर पहुंचकर जांच की निगरानी शुरू की। एसटीएफ आगरा, एसओजी मथुरा और कोसीकलां पुलिस की संयुक्त टीमों ने जांच करते हुए मंगलवार को गोपालबाग से मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी और उसके भाई मोहन सोनी निवासी रामनगर, कोसीकलां समेत दो महिला सह-अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सोना और नकदी बरामद करने के साथ डीवीआर, लॉकर की चाबी, घटना के समय पहने कपड़े, झोला, गैस कटर और वायर कटर समेत चोरी में शामिल अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस टीम में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसटीएफ आगरा के एएसपी राकेश यादव, सीओ छाता भूषण वर्मा, कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह समेत एसटीएफ, एसओजी और कोसीकलां, शेरगढ़ व जैत थाना पुलिस की टीमें शामिल रहीं। पुलिस मामले में बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button